यश कुमार और निधि झा मालदीव हनीमून कर रहे पुरा एन्जॉय

 

भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं और इसकी वजह है उनकी पर्सनल लाइफ भोजपुरी एक्टर यश कुमार से शादी की है निधि ने हाल ही में इन दिनों दोनों मालदीव में हनीमून मना रहे हैं। निधि सोशल मीडिया पर जमकर तस्वीरें व वीडियो शेयर कर रही हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। यश कुमार और निधि झा ने मुंबई में हिन्दू रीति रिवाजों के साथ शादी की थी। शादी में यश और निधि का पूरा परिवार और खास दोस्त मौजूद थे

निधि से यश की ये दूसरी शादी है। निधि से पहले उन्होंने भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह से पहली शादी की थी। अंजना से यश को एक बेटी है। वहीं अंजना से तलाक के बाद यश ने करीब तीन सालों तक एक्ट्रेस निधि झा को डेट किया था और कुछ महीनों पहले ही उन्होंने सगाई की थी। निधि झा शादी के बाद से अपनी और यश की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कर रही हैं। कभी वह समुद्र किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं तो कभी वह यश के साथ वाटर बोट में दिखाई दे रही हैं। फैंस को उनकी तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here