होली क्यों मनाई जाती है होली कैसे मनाते हैं
होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय और नेपाली लोगों का त्यौहार है।
यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है।
रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है।
पहले दिन को होलिका जलायी जाती है, जिसे होलिका दहन भी कहते हैं।
उसके अगले दिन लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली का त्योहार मानते हैं।
होली रंगों का तथा हँसी-खुशी का त्योहार है।
ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं।
रंगो के इस त्यौहार को “फाल्गुन महोत्सव” भी कहा जाता है